खेतापुर गांव की महिलाएं 40 साल पुराने रास्ते के निर्माण में हो रहे अवरोध को समाप्त कराने की मांग लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इसी रास्ते का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। रास्ते के निर्माण में बाधा आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की।