फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन

जौनपुर में भाजपा के ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत जिले में सामाजिक और रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा पर आधारित ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ का विशेष नाट्य मंचन भी होगा। इसमें संवाद, अभिनय और संगीत के जरिए उनकी राजनीतिक यात्रा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि ‘सेवा संकल्प’ का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से संवाद करना है। इसके तहत जिले के सभी मंडलों और बूथ स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें