सादाबाद में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने चौधरी चरण सिंह स्मृति किसान भवन की बदहाली पर धरना दिया। उन्होंने भवन के जीर्णोद्धार और साफ-सफाई की मांग की। नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द सुधार न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।