सासनी में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति- 6.0 के तहत महिला जागरूकता रैली निकाली। महिला तहसीलदार डॉली यादव, इंस्पेक्टर विपिन चौधरी और डॉ पवित्र विद्यालंकार ने इसे हरी झंडी दिखाई। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने महिला संबंधी अपराधों पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। रैली में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राओं ने महिलाओं को जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।