हाथरस आयुष वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यवाहक अध्यक्ष रश्मि सांगवान के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। इसमें 2009-10 से कार्यरत आयुष चिकित्सकों का 32 हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। एसोसिएशन ने एलोपैथिक डॉक्टरों के अधिक मानदेय और कोविड में आयुष डॉक्टरों के योगदान का हवाला दिया। मुख्यमंत्री से मानदेय विसंगति दूर कर सम्मानजनक मानदेय देने की अपील की।