हाथरस के 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य पंडाल में बुधवार देर रात कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ने स्वांग नौटंकी आयोजित की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने इसका शुभारंभ किया। मंच पर अमर सिंह राठौर और आदवे की लड़ाई की ऐतिहासिक गाथा का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों ने अभिनय व गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।