नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर तिराहे पर तैनात एक ट्रैफिक सिपाही का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने डयूटी के दौरान अनैतिक गतिविधियो मे संलिप्तता प्रतीत होने पर ट्रैफिक सिपाही विजय सिंह, जयपाल सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही इनके साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सुनील त्यागी व पीआरडी जवान वीरेन्द्र सिंह के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए उनके उच्चाधिकरी को निर्देश दिए।