हापुड़ के पिलखुवा में कुत्तों की बढ़ती संख्या और काटने की घटनाओं के बीच नगर पालिका ने बंध्याकरण अभियान तेज कर दिया है। शमशाद रोड, बिलोखर और गढ़ी मोहल्ले में अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक कुत्तों को पकड़ा गया। नगर पालिका की ओर से टेंडर के माध्यम से कुत्तों को पकड़ने का काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों की टीम ने तीनों मोहल्लों में पहुंचकर कुत्तों को पकड़ा और बंध्याकरण के लिए भेजा