जिले में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान पर काले बादल छा गए। इस दौरान हापुड़ समेत विभिन्न इलाकों में बारिश में ओलावृष्टि हुई। सिंभावली व बाबूगढ़ के गांव मुदाफरा, हरनाथपुर कोटा, सरावनी, गोहरा आलमगीरपुर, धनवाली उर्फ अटा , मुक्तेश्वर, मत नोरा, छतनोरा, औरंगाबाद, बहरामपुर बाढ़ली में ओले पड़ने को सूचना है। बारिश में ओलावृष्टि से धान की निकासी प्रभावित हुई है।