हमीरपुर के सदर रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक युवक बीच सड़क पर लेटा नजर आया। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। युवक के सड़क पर लेटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह बस चालक और एक राहगीर के बीच मारपीट का मामला भी सामने आया था। अब सड़क पर युवक के लेटने का वीडियो सामने आने से बस स्टैंड क्षेत्र की व्यवस्था चर्चा में है।