कस्बा थाना क्षेत्र के शिवनी डेरा में शनिवार को चारा हटाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया और तमंचे से फायर भी किया। हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।