फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विनोद साहनी हत्याकांड: पीड़ित के घर जा रहे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप को हाउस अरेस्ट किया

गोंडा। रेक्सड़िया निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद जिले में सियासी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को उनके भभुआ स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। दोपहर से ही उनके आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। इससे आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को निजता का हनन बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी नोटिस के घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बिना नोटिस हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले में वह न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष घबरा रहा है। इसी कारण विपक्षी नेताओं को लोगों से मिलने से रोका जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कई मार्गों पर बैरियर, रेक्सड़िया जाने से रोकने की तैयारी विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं के रेक्सड़िया पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जिले की प्रमुख सड़कों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। चचरी, भौरीगंज, परसपुर और शाहपुर मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इन इंतजामों का उद्देश्य लोगों को रेक्सड़िया गांव तक पहुंचने से रोकना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें