फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धीरेंद्र शास्त्री बोले- विरोध करने वाले अब सोशल मीडिया पर डालते हैं पोस्ट, पहले यज्ञ में डालते थे हड्डियां

गोंडा जिले के जयप्रभाग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। दोनों संत हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव के पोखर के पास बने हेलीपैड पर उतरा। कथा 17 से 25 नवंबर तक चलेगी। सनातन के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विरोध होना स्वाभाविक है। जब यज्ञ होते थे तो राक्षस हड्डियां डाल देते थे, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं। बस इतना ही अंतर है। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनेता पर टिप्पणी नहीं करते और राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदू अब जाग चुका है। पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। गोंडा में सनातन के प्रति लोगों का उत्साह देखकर मन गदगद है। कल तक संतों को केवल मांगने वाला समझा जाता था, लेकिन आज संत समाज को बहुत कुछ देने का काम कर रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि गोंडा में संतों का महाकुंभ उमड़ा है। उन्होंने सनातन परंपरा, संतों और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। दोनों संतों ने आयोजन के लिए श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर रविंद्र मुनि, स्वामी चिदानंद मुनि, महंत ज्ञान दास, महंत राजू दास, बलराम दास, ग्रीस दास, विधायक विनय कुमार द्विवेदी और कटरा विधायक बावन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें