फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज

गोंडा। परसपुर के ग्राम पंचायत खरिकवा चरसड़ी निवासी 22 वर्षीय परमजीत बृहस्पतिवार रात बिरुआ तालाब में डूब गया। डूबते समय उसने ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज लगाई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तालाब की ओर दौड़े, लेकिन अधिक जलकुंभी होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे। धनीराम ने बताया कि परमजीत राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह पूरे दिन उनके साथ था और गोंडा में गाड़ी का चालान जमा कराने गया था। वहां से लौटने के बाद वह कहीं चला गया। रात करीब साढ़े नौ बजे तालाब की ओर से ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, लेकिन जलकुंभी के कारण यह पता नहीं चल सका कि युवक किस स्थान पर डूबा है। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। रात से ही ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें