गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपनी पढ़ाई और भविष्य की तैयारियों के लिए उपयोगी बताया। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने, ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री हासिल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों में टैबलेट मिलने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।