फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामकथा में उमड़े श्रद्धालु, आज से बहेगी रामभक्ति की धारा, नौ दिवसीय रामकथा और दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन

गोंडा। जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन शामिल होंगे। अयोध्या धाम के राजकुमार दास महाराज समेत देशभर के संत-महात्मा भी आयोजन में पहुंचेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा का श्रवण करेंगे। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे कथावाचक राजन जी महाराज संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें