फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

मौसी के घर से बाइक से लौट रहे युवक की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बेलसर-उमरी बेगमगंज मार्ग पर रगड़गंज चौकी क्षेत्र के थानपुरवा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का हेलमेट कई टुकड़ों में टूटकर बिखर गया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ाडीहा निवासी सूरज सिंह रविवार को उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवान गांव स्थित अपनी मौसी के घर गए थे। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थानपुरवा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के साले संतोष कुमार के मुताबिक, सूरज ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हेलमेट पुराना और कमजोर होने के कारण टक्कर लगते ही उसके कई टुकड़े हो गए। सूरज की शादी मई 2026 में परसपुर थाना क्षेत्र के पेवली गांव निवासी बिट्टू से हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें