फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाल दिवस पर स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को बाल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए रंगारंग और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। इसी कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विद्यालय में निबंध, रंगोली और पोस्टर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें