फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल लांच

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 02 Sep 2026 04:54 PM IST

गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से हुए शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित सेवाओं को व्यवस्थित करने और उन्हें एकीकृत पोर्टल के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस मौके पर विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने शासन की ओर से शुरू की गई व्यवस्था के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें