फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: शिक्षा व्यवस्था के विरोध में बारिश में जलाई मोमबत्ती

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 02 Sep 2026 04:23 PM IST

गोंडा: शिक्षा व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क में बारिश के बीच मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते अंधकार का प्रतीक बताया। साथ ही आठ सितंबर को गांधी पार्क में प्रस्तावित ‘शिक्षा बचाओ जन आंदोलन’ में छात्रों और अभिभावकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अमित तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अंधकार से निकालने के लिए आंदोलन जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक रंजीत पांडे ने बताया कि संगठन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने छात्रों और जागरूक नागरिकों से आठ सितंबर को गांधी पार्क पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें