फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 08:57 AM IST

गोंडा में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पथराव में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें भी आईं। घटना रविवार देर रात कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास की है। पुलिस के अनुसार, छिरास में पीआरवी वाहन पर पथराव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गिरवर दयाल उर्फ नागा और उसके भाई शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ, निवासी शुक्ल पुरवा छिरास, पुलिस टीम पर भी पथराव करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरवर दयाल के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं शिवदयाल के खिलाफ भी 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं। मामले में कौड़िया थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें