फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में तीन कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 10 से 25 हजार रुपये तक वेतन का प्रस्ताव

गोंडा: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में 115 अभ्यर्थी पहुंचे। विभिन्न पदों के लिए कंपनियों की ओर से लिए गए साक्षात्कार के बाद 42 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले में हाईस्कूल से स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आठ कंपनियों ने प्रतिभाग के लिए आवेदन किया था। इनमें महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, सिस्का इलेक्ट्रिकल एंड मैनेजमेंट एंटरप्राइज, बुशा मैनेजमेंट, आरएसजी सेल्स, स्टार ग्रुप, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और वीएम वर्कफोर्स सॉल्यूशंस शामिल थीं। हालांकि, मेले में तीन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम ने कहा कि यदि कोई कंपनी रोजगार देने के नाम पर अभ्यर्थियों से किसी तरह के पैसे की मांग करती है तो इसकी तत्काल शिकायत करें। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें