फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में टिनशेड में लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला मजदूर का शव

गोंडा में रविवार सुबह एक मजदूर का शव टिनशेड में लोहे के एंगल से गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जनकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के पूरे रामप्रसाद पुरवा की है। गांव निवासी सोनू (30) का शव फंदे से लटकता मिला। गांव के ही दशरथ लाल यादव ने बताया कि सोनू मानसिक रूप से बीमार था। वह पिछले 15 दिनों से उनके घर रहकर मवेशियों को चारा-पानी देने का काम कर रहा था। इससे पहले भी वह करीब चार साल से गांव के अलग-अलग लोगों के यहां रहकर मजदूरी करता था। दशरथ लाल के अनुसार, शनिवार रात सोनू खाना खाने के बाद सो गया था। रविवार सुबह उसे जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। मवेशियों के लिए भूसा लेने टिनशेड में गए तो सोनू लोहे के पाइप से गमछे के सहारे लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें