शहर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सोमवार को अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत वीरता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों को सम्मानित कर शहीदों के योगदान को नमन किया गया। वहीं उनकी वीरगाथा का बखान किया गया। सम्मान ग्रहण करते समय परिजनों के चेहरे पर अपनों के खोने का दर्द तो दिखा, लेकिन साथ ही देश को लेकर उनके द्वारा दिए गए बलिदान को लेकर उनके चेहरे पर गर्व की अनुभूति होती रही।