फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी माही व महिमा का नहीं चला पता, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST

करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर एक सितंबर की दोपहर गंगा में डूबी बसंतपट्टी निवासी दो सगी बहनों का चौथे दिन शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। लाइफ सपोर्ट बोट से तीन सितंबर की शाम तक पीएसी द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के बाद शुक्रवार को परिजनों की मांग पर राजस्व विभाग ने बड़ी नाव उपलब्ध कराई। इसके बाद परिजन भी स्वयं गंगा में दोनों बहनों की तलाश में जुट गए। राजस्व निरीक्षक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि बीते एक सितंबर की दोपहर माही सिंह (15) और महिमा सिंह (13) मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तेज धारा की चपेट में आकर गंगा में डूब गई थी। बीते दो सितंबर की सुबह से तीन सितंबर की शाम तक लाइफ सपोर्ट बोट के जरिए गंगा में स्तर पर तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें