न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान और जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में होने वाली लोक अदालत के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने की।