गाजीपुर के सुहवल क्षेत्र के भिक्खीचौरा में आयोजित प्रभुनारायण सिंह स्मृति मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के चौथे मुकाबले में त्रिलोकपुर की टीम ने बवाड़े को 2-1 से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही त्रिलोकपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में बेहतर तालमेल के साथ खेल रही त्रिलोकपुर की टीम ने 28वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद बवाड़े की टीम ने बराबरी के लिए हमले तेज किए। हालांकि, त्रिलोकपुर के खिलाड़ियों ने 45वें मिनट में एक और गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद बवाड़े की टीम ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन त्रिलोकपुर की रक्षापंक्ति ने हमलों को नाकाम कर दिया।