गाजीपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवलिया पुलिया पर बुधवार रात पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी से पहले तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पिट्ठू बैग में 38 अवैध पिस्टल और तमंचे मिले। क्या है पूरा मामला पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तीनों मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध असलहे लेकर गाजीपुर पहुंचे थे और डिलीवरी की तैयारी में थे। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल, 19 देशी तमंचे और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।