गाजीपुर में विजयदशमी पर 71 स्थानों पर रावण दहन होगा। जिले में स्थापित 474 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 60 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। 20 अक्तूबर की रात से शुरू होने वाले विसर्जन के लिए रजागंज में अस्थायी तालाब बनाया गया है। सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लंका मैदान में रावण दहन के दौरान सैनिक चौराहे और लंका सिटी रेलवे स्टेशन तिराहे पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।