फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च में उठी लोकतंत्र की रक्षा की आवाज, VIDEO

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार चौक से आमघाट गांधी पार्क तक साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च निकाला। मार्च के बाद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने जाति, धर्म और समुदाय की दीवारों को तोड़कर लोगों को एकजुट किया। इसी एकता ने आजादी के संघर्ष को व्यापक और मजबूत बनाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आज देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देकर सामाजिक सद्भाव को कमजोर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें