फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में बब्बन राम ने जीते तीन पदक, VIDEO

रेवतीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित 5वीं वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में तीन पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।प्रतियोगिता में पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने 100 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 50 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर कुल तीन पदक हासिल किए। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। तीन पदक जीतने की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव रामपुर उर्फ साधोपुर सहित पूरे रेवतीपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें