फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात

फिरोजाबाद के जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव उड़ेसर सिंहपुर में जमीन के पुराने विवाद व मारपीट के ताजा मुकदमे की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खानदान के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है। इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप यादव (32) पुत्र बज्र सिंह निवासी उड़ेसर सिंहपुर, एका का अपने ही खानदान के दूसरे पक्ष के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 13 नवंबर को दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदीप की पत्नी सरिता के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में 14 नवंबर को थाना एका में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार तड़के करीब 3 बजे अचानक सरिता की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर सरिता का भाई वसुंधरा गांव से एक भगत को लेकर उनके घर पहुंचा था। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे प्रदीप उस भगत को बाइक से छोड़ने के लिए उसके गांव गया था। जब प्रदीप सुबह करीब 5 बजे वापस अपने गांव लौटकर पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए बैठे विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें