फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शोभायात्रा के मनाया हुआ जैनमुनि का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव।

टूंडला। नगर के शांतिनाथ जैन मंदिर में ससंघ पधारे जैनमुनि का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव रविवार को शहर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और भव्य धर्म प्रभावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पूरी भक्तिभाव से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुई। भक्तों ने जैनमुनि की संगीतमय पूजन की और इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण और शांति के लिए हवन में आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात जैनमुनि समवसरण में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को अपनी दिव्य देशना प्रदान की। जैनमुनि ने कहा कि श्रद्धा के अभाव में धर्म की क्रिया कार्यकारी नहीं होती। जैसे सुगंधहीन पुष्प की कोई कीमत नहीं होती, उसी प्रकार श्रद्धा के बिना ज्ञान और चारित्र कार्यकारी नहीं होते। महोत्सव के दौरान पिच्छिका परिवर्तन का मुख्य अनुष्ठान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को जैनमुनि को नई पीछी भेंट की। पीछी भेंट करने का अखिलेश जैन व निशा जैन को प्राप्त हुआ। जैनमुनि सुयोग सागर को पीछी भेंट डॉ. शैलेंद्र व कुसुम लता जैन ने की। जैनमुनि सुमित्र सागर महाराज को पीछी भेंट शैलेश जैन व मधु जैन ने की। पुरानी पीछी प्राप्त करने का सौभाग्य भी देश के विभिन्न शहरों से आए विशिष्ट परिवारों को मिला। निर्मल जैन, मयंक जैन व प्रियंक जैन, जैनमुनि सुयोग सागर की पीछी त्रिलोकचंद जैन व नीतू जैन (निवाई, राजस्थान)। मुकेश कुमार जैन व साधना जैन (चिरगांव, झांसी)। पिच्छिका परिवर्तन के उपरांत एक भव्य रथ यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह द्वार-द्वार पर भगवान और गुरूजी की आरती की गई तथा गुरुदेव के पाद-प्रक्षालन किए गए। यात्रा का समापन एटा रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ, जहां श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न होने के बाद इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें