फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूंडला में मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

टूंडला। लखनऊ में मानदेय बढ़ाने के लिए चल रहे आंदोलन का टूंडला ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने समर्थन करते हुए खंड विकास कार्यालय पर कार्य बहिष्कार किया। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायक सुबह करीब 11 बजे खंड विकास कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को पूरी करने के लिए कार्य का बहिष्कार करते हुए लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ राजीव कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायतों सहायकों ने बताया कि मानदेय में वृद्धि कर 30 हजार रुपये हो, संविदा को खत्म कर स्थाई नौकरी करना, डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में वेतन भेजना व पंचायत सहायक महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय कुमार, समीना, प्रशांत, ज्योति, वीपी सिंह, साधना कुमारी, दीपिका, मुकेश कुमार, जीतेश पौनियां, शोभा, वंदना, तुलसी कुमारी, आलोक, सानिया, टीटू चौधरी, शिवानी, नीरज चौधरी, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें