फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:ट्रेन में बिगड़ी मासूम की तबीयत, रेलवे चिकित्सक ने इलाज के लिए भेज दिया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

संगम एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ से कानपुर की यात्रा कर रहे दंपती रेलयात्री के चार वर्षीय बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई। डिप्टी एसएस की सूचना पर बच्चे को उपचार देने के लिए चिकित्सक के स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। मामला शनिवार रात्रि 12 बजे करीब का है। ट्रेन नंबर 14164 संगम एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-6 सीट नंबर 71 पर मेरठ सिटी से कानपुर की यात्रा कर रहे अमन वर्मा के चार वर्षीय पुत्र की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन निकलते ही तबियत बिगड़ गई। मासूम को ट्रेन में तेज बुखार और उल्टी होने लगी। पीड़ित पिता ने बच्चे की तबियत बिगड़ते ही ट्रेन मौजूद टीटीई को सूचना दी। स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस ने बच्चे के उपचार के लिए रेलवे अस्पताल मेमू बनाकर भेजा। अस्पताल में सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात डीएमओ डॉ. राकेश ने अपने स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उपचार के लिए भेज दिया। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सक के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उपचार दिया। जब यात्री अमन वर्मा ने चिकित्सक के बारे में पूछा तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दवा भेजने की बात कही। रेलवे चिकित्सकों की इस लापरवाही से बड़ा सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें