फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र पर काम रहा संविदा कर्मचारी शनिवार दोपहर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उपचार के लिए घायल को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा स्तिथ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ हेल्पर धर्मेंद्र कुमार उपकेंद्र पर परीक्षण का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। हादसे में करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी आनन-फानन में उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार चल रहा है। फिरोजाबाद के विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के संयोजक महेश वर्मा ने निगम की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।