फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाव के झूले से दो मंजिल नीचे गिरा युवक, कमर में गंभीर चोट।

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में मंगलवार देररात नाव के झूले पर अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। झूले पर धक्का-मुक्की के दौरान एक युवक का हाथ छूट गया और वह करीब दो मंजिल की ऊंचाई से नीचे मैदान में आ गिरा। युवक के गिरते ही तेज आवाज हुई तो मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित कुरैशियान मस्जिद के पास रहने वाला जुल्फकार (30) मंगलवार देररात नाव के झूले पर था। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने से उसका हाथ छूट गया। वह करीब दो मंजिला ऊंचाई से सीधे नीचे मैदान में गिर पड़ा। हादसे में उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। युवक के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद झूलों को बंद करा दिया गया। हादसे के बाद कुछ लोगों ने टिकट के रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद झूले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें