फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर गोकशी के वांछित आरोपी अब्बास उर्फ लंगड़ा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सरवनपुर निदौरा के पास हुई फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोचकर सीएचसी धाता पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।