फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटा, ग्रामीणों ने पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ा

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 AM IST

एटा। एनएच-34 पर छछैना गांव के पास बुधवार दोपहर ऑटो सवार महिला से दो महिलाओं ने मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़िता वर्षा निवासी लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी के मुताबिक, ब्रेकर पर ऑटो धीमा होते ही आरोपी महिलाओं ने उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और भागने लगीं। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। महिलाओं ने भागते समय मंगलसूत्र नाली में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने तलाशकर बरामद कर लिया। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि पूछताछ जारी है। आरोपी महिलाएं बाबरिया गिरोह से जुड़ी हैं और अवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें