फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

एटा। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के चेहरे पर रात के समय कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना पर एसडीएम रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह समेत कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचें। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मांग पूरी होने तक कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें