फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहालग की आहट से बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़।

एटा। दीपावली और करवा चौथ के बाद अब शहर के बाजारों में शादी-विवाह के सीजन की रौनक दिखाई देने लगी है। 20 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के मद्देनजर बाबूगंज और रेवतीराम बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। कपड़ों से लेकर फुटवियर, शृंगार सामग्री, पर्स और मेहंदी तक की खरीदारी तेज हो गई है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बाबूगंज बाजार में साड़ियों की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल है। ब्राइडल, बीड्स वर्क, हैंडवर्क और बनारसी साड़ियों की मांग बढ़ी है। इनकी कीमत एक हजार से लेकर पांच से छह हजार रुपये तक है। वहीं, फुटवियर की दुकानों पर पार्टी वियर, कैजुअल और ब्राइडल जूते पसंद किए जा रहे हैं। फैंसी फुटवियर 250 से 600 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। रेवतीराम और भोला मार्केट में महिलाओं के पर्स, शॉल, स्टोल और फैंसी सामान की भी अच्छी बिक्री हो रही है। शादी की तैयारियों के चलते सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक और बिंदी जैसे शृंगार के सामान की खरीदारी बढ़ी है। वहीं, दुल्हनों के हाथों और पैरों में मेहंदी सजाने के लिए कलाकारों के पास बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी विशेषज्ञों के अनुसार, ब्राइडल मेहंदी की शुरुआत 2500 रुपये से हो रही है। सहालग का यह कारोबार अप्रैल तक चलने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि सहालग की शुरुआत से ही बाजार में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही बनी हुई है। आगामी दिनों में शादी-विवाह के आयोजनों की संख्या बढ़ने के साथ खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। इससे इस बार कारोबार अच्छा रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें