फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह घंटे में चोरी की ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

एटा। अलीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कृषि ट्रॉली और वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद किया। लडसिया निवासी बहार सिंह ने पुलिस को बताया था कि 14 सितंबर की रात उनकी ट्रॉली चोरी हो गई। जांच में नवनीत निवासी जसी, फर्रुखाबाद और शिवम निवासी बिछौरागंग, अलीगंज के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की। छह घंटे के भीतर चोरी की ट्रॉली बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें