फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

एटा। के सकीट मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मंडलीय टीम में डीसी सीएमओ अभय कुमार सिंह और एफएलसी सीएमओ अमित सिंह शामिल रहे। टीम ने एमओ कक्ष, एनसीडी कक्ष, ड्रेसिंग रूम, किशोरी क्लिनिक, डिलेवरी रूम, टीकाकरण कक्ष सहित हेल्थ एटीएम मशीन को भी देखा। टीम ने सभी कक्षों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।निरीक्षण के दौरान एफएलसी सीएमओ अमित सिंह के सीएचसी पर आए मरीजों से भी बात की। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज ब्लॉक सकीट क्षेत्र के तीन सब सेंटरों का भी निरीक्षण किया गया। सब सेंटरों पर भी व्यवस्थाओं को देखा गया। वहां पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और टीकाकरण की स्थिति की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर बच्चों को देखने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है और न ही कोई महिला डॉक्टर है। इस कमी को लेकर शासन को जानकारी भेजी है। शासन द्वारा जल्द ही डॉक्टर भेजकर तैनाती की जाएगी। उन्होंने ने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। दवाओं का स्टॉक हमेशा पूरा रखा जाए। निरीक्षण के दौरान एम ओ आई सी डॉ शिव कुमार राजपूत डॉ अंशुल महेश्वरी,फार्मासिस्ट चंद्रवीर सिंह,धीरज कुमार,संदीप सिंह,एलटी संजय सिंह,एक्सरे टेक्निशियन स्मृति मिश्रा रीना रानी,हेमंत,स्टाफ नर्स बंधना,आरती राठौर,राहुल यादव परवेश हुसैन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें