फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंचाई शासन की योजनाओं की जानकारी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा के मुख्य चौराहे पर और ग्राम पहरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक विभाग से पहुंची टीम ने नुक्कड़ नाटक और संवाद के माध्यम से ग्रामीणों व नगरवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। नाटक के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य और पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी सरल भाषा में दी गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें