एटा के सकीट में प्रशासनिक टीम ने सेठ जी पटाखा भंडारण गोदाम का निरीक्षण किया तो लाइसेंस क्षमता से कई गुना अधिक पटाखे मिले। गोदाम परिसर में परिवार के रहने के साथ घरेलू सामान, गाय-भैंस और भूसा भी मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने पटाखों की तौल कराकर गोदाम पर ताला लगवा दिया।