फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डांडिया की खनक पर थिरके कदम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएं।

एटा। कहीं डांडिया की खनक तो कहीं संगीत की मधुर धुन पर थिरकते कदम। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चियों के उत्साह ने बुधवार शाम ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजित डांडिया महोत्सव को यादगार बना दिया। गंगा ज्योति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। महोत्सव में महिलाओं ने आकर्षक परिधानों और पारंपरिक आभूषणों के साथ शिरकत की। डांडिया की धुन बजते ही प्रतिभागियों के कदम थिरकने लगे। किसी ने अपने नृत्य से दर्शकों का ध्यान खींचा तो किसी ने साथियों के साथ शानदार कदमताल कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजक प्रेमलता डेविड ने कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया। महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, बृजबाला, रेखा गुप्ता, अनु रायजादा , सुमन लता, मानवी, डोली सक्सेना, प्रतिभा यादव, सोना खेवानी, अलका गुप्ता, आरती शर्मा, करीना गुप्ता, पूनम, ऊर्जा सक्सेना, रिचा यादव, श्रुति चौहान और प्रिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें