फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान की फसल पर पत्ता लपेट कीड़े का प्रकोप, किसान परेशान

एटा के सकीट - ब्लॉक क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेतों में धान की फसल लहलहा रही है और बंपर पैदावार की उम्मीद थी लेकिन पत्ता लपेट कीड़ा (लीफ फोल्डर) लगने से फसल खराब हो रही है विशेषज्ञों के अनुसार कीड़े से पत्तियां मुड़ना, क्लोरोफिल नष्ट होना और बढ़वार रुकने जैसे लक्षण दिख रहे हैं जिससे पौधे कमजोर हो रहे हैं। समय पर नियंत्रण न हुआ तो पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा सकीट, रिजोर, मलावन के किसानों ने बताया कि एक बार कीटनाशक छिड़का था, पर बारिश से असर खत्म हो गया और कीड़ा फिर सक्रिय हो गया है। अब महंगी दवाएं दोबारा खरीदनी पड़ रही हैं किशन बबलू ग्राम रिजोर ने बताया कि खाद-दवा के दाम बढ़े हैं, बार-बार छिड़काव से लागत बढ़ रही है और कृषि विभाग ने कोई सर्वे नहीं किया नंदकिशोर सकीट ने बताया कि मेरे 10 बीघा धान में कीड़ा बुरी तरह लग गया है पत्तियां सफेद पड़कर मुड़ रही हैं एक बार दवा डाली कोई फायदा नहीं हुआ अब दोबारा दवा लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें