फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गणेश विसर्जन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एटा के सकीट कस्बा में वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के तत्वावधान में रविवार दोपहर गणेश विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। देवी मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद प्रतिमा को लेकर यात्रा शुरू हुई। यात्रा देवी मंदिर से मुख्य बाजार, कैलाश तिराहा, मानिक तिराहा, पीपल टोला होते हुए सकीट अड्डा पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते चले। पूरे नगर में "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे गूंजते रहे। समापन के बाद सभी श्रद्धालु कासगंज के कछला घाट पर गंगा में प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें