एटा के अलीगंज में शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी निवासी मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चोरी की बाइक और 780 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बदमाश ने साथियों के साथ 22 अक्तूबर को अलीगंज क्षेत्र में सुनार से लूट की थी। उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में चोरी, लूट सहित 22 मुकदमे दर्ज हैं।