फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जलभराव और खाद-बीज की किल्लत को लेकर किसानों का प्रदर्शन

देवरिया के रुद्रपुर तहसील परिसर में मंगलवार को जलभराव, खाद-बीज की किल्लत और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में बारिश का पानी जमा होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं, जलभराव के कारण करीब 1000 एकड़ कृषि भूमि पर रबी की फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें